Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जगदलपुर नाका चौक में वन विभाग के नि:शुल्क पौधा वितरण केंद्र का शुभारंभ

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वनमंडल कोण्डागांव द्वारा मंगलवार को जगदलपुर नाका चौक स्थित नि:शुल्क पौधा वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का बोध कराना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने किया। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का नागरिकों को नि:शुल्क वितरण कर सभी से अपने घर, आंगन, खेत, विद्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
अपने उद्बोधन में विधायक लता उसेंडी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत ही नहीं हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक व्यक्ति लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करे। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाते हुए प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने भी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि हरित वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न पर्यावरणीय अभियानों में आमजन की भागीदारी से ही जिले को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाया जा सकता है।
वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण, नि:शुल्क पौधा वितरण एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नि:शुल्क पौधा वितरण केंद्र के माध्यम से नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अधिकाधिक लोग वृक्षारोपण अभियान से जुड़ सकें।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल, दीपेश अरोरा सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp