ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:– चकरभाठा थाना क्षेत्र के धमनी अटल चौक के पास धारदार लोहे की छुरी लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की छुरी भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चकरभाठा बस्ती से धमनी जाने वाले मार्ग पर हाथ में धारदार छुरी लेकर आम लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल सारथी (38 वर्ष), निवासी ग्राम चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

धारदार छुरी लहराकर लोगों को डरा रहा बदमाश गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई">








