Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय वन महोत्सव पर शासकीय माध्यमिक शाला शामपुर में पोस्टर एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

राष्ट्रीय वन महोत्सव पर शासकीय माध्यमिक शाला शामपुर में पोस्टर एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय वन महोत्सव  अवसर पर शासन के निर्देशानुसार शासकीय माध्यमिक शाला शामपुर में विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास एवं पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से पाठ सहगामी क्रियाकलाप और गतिविधि के अंतर्गत – “वनों का संरक्षण एवं संवर्धन” विषय पर पोस्टर बनाना (चित्रकला) एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। इस इस आयोजन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंगद पटेल जनपद सदस्य जनपद माकड़ी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि- पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़ अनिवार्य है

सभी को अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाना चाहिए। इस अवसर पर अतिथियों ने अतिथियों ने वृक्षारोपण कर वनों का संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। साथ ही स्कूल में पढ़ाई की स्थिति जानने के लिए अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे तथा बच्चों से सही जवाब पाकर संतुष्ट हुए। तत्पश्चात मध्यान भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों के साथ भोजन किया।

प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने अपने कर कमल से पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अंगद पटेल जनपद सदस्य माकड़ी द्वारा गांव में कई वर्षों से निस्वार्थ सेवा करुणा और स्वास्थ्य के लिए समर्पित डॉक्टर सेन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामपुर को तथा युवा ,
ऊर्जावान शिक्षक साहित्य पुरी गोस्वामी को उत्कृष्ट कार्य के लिए और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध मेहनती व चहीते शिक्षक राजेश नेताम को सतत रचनात्मक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंगद पटेल जनपद पंचायत माकड़ी , विशिष्ट अतिथि देवेंद्र मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत शामपुर एवं गोवर्धन पांडे अध्यक्ष शाला विकास समिति सेजेस शामपुर का गरिमामयी में उपस्थिति के साथ ही संस्था के व्याख्याता सहदेव सिदार व्याख्याता पंचम देवांगन अमिताभ मिश्रा सीएससी श्यामपुर रामदेव के कौशिक सीएससी मारागांव एवं आयोजक राजेश नेताम शिक्षक व मुस्कान गुप्ता शिक्षक सहित संस्था के सभी स्टाफ शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।


इस कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि अंगद पटेल जनपद पंचायत माकड़ी एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्र मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत शामपुर के द्वारा स्कूल में ही शिक्षकों के साथ बैठक आहुतकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा जैसे – मध्यान भोजन, पुस्तक वितरण , छात्रवृत्ति एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने में शिक्षकों को हो रही समस्याओं से अवगत होकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिए एवं शाला के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए; समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सकारात्मक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दिया गया।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp