Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला पुलिस द्वारा आयोजित शिकायत निवारण शिविर में सैकड़ो शिकायतों का निराकरण

बिलासपुर जिला के पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रजनेश सिंह  के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से प्राप्त होने वाले शिकायतों की निराकरण करने पुलिस चेतना भवन में आकस्मिक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कराया गया जिसमें पूरे बिलासपुर जिला के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी सभी थाना प्रभारी के साथ-साथ शिकायतों को जांच करने वाले पुलिस अधिकारी को शिकायत आवेदन के शिकायतकर्ता आवेदको,एवं अनावेदकों को पुलिस चेतना भवन में उपस्थित करने के निर्देश दिए गए थे

जिसके चलते पूरे जिले से सैकड़ो की संख्या में आवेदक एवं अनावेदक सभा भवन में उपस्थित हुए थे ,जहां पुलिस कप्तान सिंह के द्वारा स्वयं निगरानी करके राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में शिकायतों के तथ्यों को सुना गया समझा गया और जांचकर्ता अधिकारियों से तत्काल शिकायतों को वैधानिक निराकरण कराया गया जिसे सैकड़ो फरियादियों को पुलिस दरबार में शिकायत निवारण शिविर के माध्यम से तत्काल राहत मिला है ।

वर्तमान पुलिस महानिदेशक राम गोपाल गर्ग के द्वारा जिला पुलिस में बीट प्रणाली को मजबूती प्रदान की गई एवं बीट प्रणाली को लागू करवा कर हर एक व्यक्तियों तक पुलिस के संपर्क सूत्र का मजबूत किया गया है इसके साथ ही साइबर अपराध सहित अन्य विवेचना के तथ्यों के संबंध में समय-समय पर कार्यशाला का आयोजन भी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा करवा कर पीड़ितों को लाभ पहुंचाने का प्रशिक्षण भी पुलिस को दिलाया गया है

बिलासपुर रेंज के सभी जिलों में साइबर ठगी के माध्यम से ठगी किए हुए लाखों रुपयों की राशियों को भी पीड़ितों को वापस दिलाया गया है बिलासपुर जिला के वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान जैसे- चेतना अभियान , आओ सँवारे कल अपना अभियान, सियान चेतना अभियान ,नशे के विरुद्ध अभियान, जिंदगी को कहो हां और नशे को कहो ना अभियान डायल 1933, साइबर फ्रॉड के लिए डायल 1930 ,बुजुर्ग का सम्मान अभियान ,एवं यातायात जागरूकता अभियान साइबर जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण छात्रों में हर जगह दिखाई दे रहा है ।

बिलासपुर पुलिस के उक्त सभी अभियानों में सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया है , और सैकड़ो हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे हैंऔर पुलिस के उक्त सभी अभियानों का लाभ लिया है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp