Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव पर हमला, टेबल से सिर पर वार; आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज!

धरमजयगढ़:— रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य के दौरान एक पंचायत सचिव पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिसरिंगा के सचिव कैलाश नारायण यादव 9 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत भवन में बैठकर “सुधार छत्तीसगढ़ अभियान” से संबंधित सर्वे प्रपत्र भर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे रामनारायण राठिया कार्यालय पहुंचा और प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को लेकर सवाल करते हुए कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा।

शिकायत में बताया गया है कि सचिव द्वारा आरोपी को शराब के नशे में होने की बात कहते हुए बाद में आने की सलाह दी गई। आरोप है कि इससे नाराज होकर रामनारायण राठिया ने कार्यालय में रखा टेबल उठाकर सचिव के सिर पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। घटना के समय कार्यालय में 15 से 20 लोग मौजूद थे, जिन्हें प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।

घटना के बाद घायल सचिव ने थाना धरमजयगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन पर शासकीय कार्य के दौरान हमला किया गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित सभी तथ्यों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

45 फीट गहरे कुएं से गाय के बछड़े का सफल रेस्क्यू, कामधेनु सेना ने बचाई जान
आज फोकस में

45 फीट गहरे कुएं से गाय के बछड़े का सफल रेस्क्यू, कामधेनु सेना ने बचाई जान

सीपत भाजपा मंडल की बैठक: शक्ति केंद्रों में बूथ गठन, सामाजिक संतुलन पर विशेष फोकस
आज फोकस में

सीपत भाजपा मंडल की बैठक: शक्ति केंद्रों में बूथ गठन, सामाजिक संतुलन पर विशेष फोकस

तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार,
आज फोकस में

तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार,

तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आज फोकस में

तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

<span style=शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव पर हमला, टेबल से सिर पर वार; आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज!">
आज फोकस में

शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव पर हमला, टेबल से सिर पर वार; आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज!

नगरीय प्रशासन विभाग में 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 7 दिन में जॉइनिंग के निर्देश
आज फोकस में

नगरीय प्रशासन विभाग में 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 7 दिन में जॉइनिंग के निर्देश

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp