
छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 122 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। स्थानांतरित अधिकारियों में 66 अभियंता तथा 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।
तबादला सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2 एवं ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य सहित कई पद शामिल हैं।
विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी नई पदस्थापना पर 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को दें। निर्धारित समय में जॉइनिंग नहीं करने पर वर्तमान पदस्थापना से वेतन आहरित नहीं होगा। साथ ही आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगरीय प्रशासन विभाग में 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 7 दिन में जॉइनिंग के निर्देश">







