Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुल पर उगी 2 फीट तक घास, धान के खेत जैसा दिखने लगा नजारा; सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

सलका पुल और बेलगहना के अरपा पुल पर महीनों से सफाई नहीं, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बेलगहना/कोटा:—- क्षेत्र के सलका पुल एवं बेलगहना स्थित अरपा पुल की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण दोनों पुलों की स्थिति बदहाल हो गई है। पुल के किनारों और बीच की दरारों में 2 फीट तक ऊंची घास और झाड़ियां उग आई हैं। हालात ऐसे हैं कि दूर से देखने पर पुल धान के खेत जैसा दिखाई देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग की लगातार अनदेखी के कारण यह समस्या विकराल होती जा रही है।
बरसात के मौसम में पुलों पर उगी घनी घास राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। कई स्थानों पर घास इतनी अधिक बढ़ गई है कि पुल की रेलिंग और किनारे तक दिखाई नहीं देते। इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है, विशेषकर रात के समय और बारिश के दौरान।
ग्रामीणों का कहना है कि इन पुलों से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूली बच्चे और आम नागरिक गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि “आखिर अधिकारियों की आंख कब खुलेगी?” यदि समय रहते पुलों की सफाई नहीं कराई गई तो यह स्थिति किसी बड़े हादसे को भी आमंत्रित कर सकती है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित प्रशासन से तत्काल पुलों की सफाई कराने, झाड़ियों को हटाने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
जनता की मांग:
सालका पुल एवं बेलगहना अरपा पुल की तत्काल सफाई कराई जाए।
पुलों पर उगी झाड़ियों और घास को हटाकर आवागमन सुरक्षित बनाया जाए।
बरसात के दौरान नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी
आज फोकस में

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान
आज फोकस में

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।
आज फोकस में

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया
आज फोकस में

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया

कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर, औरापानी जलाशय में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp