Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट पहुँची तेन्दूमुड़ी, 43 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

धरमजयगढ़:—अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट (एमएचसीयू) ने तेन्दूमुड़ी गांव में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 43 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। लाभान्वित लोगों में 17 पुरुष और 26 महिलाएँ शामिल रहीं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप (बीपी) की जाँच, चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित पोषण के प्रति जागरूक भी किया गया।

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से डॉक्टर, नर्स एवं चिकित्सा उपकरणों से लैस टीम नियमित रूप से दूरस्थ गांवों में पहुँचकर लोगों को उनके घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रही है। इससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद ग्रामीणों को समय पर इलाज मिल रहा है तथा अस्पताल तक लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम हो रही है।

शिविर के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक परामर्श,

दवाइयाँ तथा पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने गाँव में ही स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।

अदाणी फाउंडेशन का कहना है कि मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से दूरस्थ एवं वंचित समुदायों तक सुलभ, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का प्रयास लगातार जारी है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp