Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

नवागांव हाई स्कूल के विद्यार्थियों और नाका चौक पर आमजन को किया जागरूक

रतनपुर…कोटा पुलिस के ‘चेतना विरुद्ध नशा’ एवं ‘प्रहार अभियान’ के तहत कोटा पुलिस ने सोमवार को साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों के पालन को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम नवागांव हाई स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कोटा के नाका चौक पर आम नागरिकों को जागरूक किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

विद्यार्थियों को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय

नवागांव हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध कॉल और साइबर अपराध की शिकायत करने के तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

नाका चौक पर यातायात नियमों की दी जानकारी

कोटा के नाका चौक पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आम लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार से बचने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहित कुमार सोनकर सहित कोटा पुलिस की टीम उपस्थित रही। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

पुलिस की अपील

कोटा पुलिस ने नागरिकों से साइबर ठगी से सतर्क रहने, किसी भी अज्ञात व्यक्ति से बैंकिंग या ओटीपी संबंधी जानकारी साझा नहीं करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की अपील की।

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी
आज फोकस में

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी

<span style=कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान">
आज फोकस में

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।
आज फोकस में

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया
आज फोकस में

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया

कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर, औरापानी जलाशय में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp