Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई, स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा:— खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) कोटा डॉ. निखिलेश गुप्ता ने क्षेत्र में सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों से उन्हें जानकारी मिली है कि कोटा विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ झोलाछाप चिकित्सक बिना वैध डिग्री एवं पंजीकरण के लोगों का उपचार कर रहे हैं, जो आम नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करते हुए लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल्द ही ऐसे संदिग्ध क्लीनिकों एवं व्यक्तियों की जांच करेगा। बिना अनुमति या वैध चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करते पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि इलाज केवल पंजीकृत एवं योग्य चिकित्सकों से ही कराएं। किसी भी झोलाछाप डॉक्टर, अवैध क्लीनिक या संदिग्ध चिकित्सा गतिविधि की जानकारी तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
बीएमओ ने कहा कि शासन की मंशा प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग किसी भी कीमत पर अवैध चिकित्सा गतिविधियों को बढ़ावा नहीं मिलने देगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेष जांच अभियान भी चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जागरूकता और जनसहयोग से ही झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

बीएमओ कोटा ने नोटिस निकालकर अवैध झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जानकारी मांगी है जिस पर कार्यवाही किया जा सके

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी
आज फोकस में

संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत – अरुण त्रिवेदी

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान
आज फोकस में

कोटा पुलिस की पहल: साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।
आज फोकस में

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक लता उसेंडी ने विधान सभा में उठाई B.Ed.-D.Ed. कॉलेज और NEP-2020 लागू करने की मांग।

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया
आज फोकस में

जेसीबी और हाइवा से करीब 10 फीट तक की गई खुदाई, जतमई मार्ग पर डाली जा रही मुरम, कार्रवाई की भनक लगते ही मशीनें हटा दिया गया

कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर, औरापानी जलाशय में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp