Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राम मंदिर में कथित चोरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, चंदे-चढ़ावे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

रायगढ़ में पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, स्वतंत्र जांच और फॉरेंसिक ऑडिट की मांग

रायगढ़, :—
राम मंदिर में कथित चोरी और मंदिर से जुड़े चंदे-चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच, फॉरेंसिक ऑडिट और मंदिर से जुड़े सभी वित्तीय लेन-देन का सार्वजनिक लेखा-जोखा जारी करने की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। देशभर के श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ योगदान दिया है, इसलिए चंदे, चढ़ावे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले लोग अब मंदिर से जुड़े गंभीर सवालों पर मौन हैं।

जिला प्रभारी प्रेमचंद जायसी ने कहा कि यदि मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों पर सवाल उठ रहे हैं तो निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। वहीं जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने चंदे और चढ़ावे का फॉरेंसिक ऑडिट कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर चोरी या वित्तीय अनियमितता हुई है तो केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि शीर्ष स्तर तक जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस ने राम मंदिर से जुड़े चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद, निर्माण कार्य और विभिन्न आयोजनों में हुए खर्च का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि आस्था से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए।

पत्रकारवार्ता में अनिल अग्रवाल, हरेराम तिवारी, विकास ठेठवार, सत्यप्रकाश शर्मा, वशीम खान, संदीप अग्रवाल, रजत गोयल, आरिफ हुसैन सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।
आज फोकस में

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।

241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 88वीं स्थापना दिवस समारोह  बनाया गया
आज फोकस में

241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 88वीं स्थापना दिवस समारोह बनाया गया

विधायक  लता उसेंडी ने मसौरा में 46 छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिल
आज फोकस में

विधायक लता उसेंडी ने मसौरा में 46 छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिल

ग्राम पंचायत बहतराई के शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण
आज फोकस में

ग्राम पंचायत बहतराई के शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण

मछली की गाड़ियों पर विभाग की ‘खामोशी’!  पश्चिम बंगाल से धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहन, जांच के नाम पर मत्स्य विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल
आज फोकस में

मछली की गाड़ियों पर विभाग की ‘खामोशी’! पश्चिम बंगाल से धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहन, जांच के नाम पर मत्स्य विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp