Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

कॉल करने का बहाना बनाकर छीना था मोबाइल, कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छह आरोपियों को भेजा जेल।

रतनपुर…थाना कोटा पुलिस ने राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लूटा गया नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को ग्राम जोगीपुर निवासी 19 वर्षीय योगेश यादव ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था। सूरजपुर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने इमरजेंसी कॉल करने का बहाना बनाकर उन्हें रोका और मोबाइल झपट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गए।
प्रकरण में थाना कोटा पुलिस ने धारा 304(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल और तुषार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों अभय यादव,सुरेश पोर्ते और राहुल पोर्ते के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते के कब्जे से लूटा गया नथिंग कंपनी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली।सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

<span style=राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद">
आज फोकस में

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp