ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:—कानून-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने लगातार पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर अड्डेबाजी और शांति भंग करने वाले छह आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशाखोरी, अड्डेबाजी, सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी असामाजिक गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।








