ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर :—शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने बीट प्रणाली को नई ऊर्जा दी है।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 48 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये बाइक सायरन, वायरलेस और फ्लैश लाइट से लैस हैं तथा 24 घंटे शिफ्टवार गश्त के लिए तैनात रहेंगी।

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी, नवागंतुकों का सत्यापन,
संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण और नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित करेगा।
स्कूल, बाजार, धार्मिक स्थल, भीड़भाड़ वाले इलाकों सहित हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।एसएसपी ने सभी बीट प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग, जनसंपर्क और सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया
कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभागीय पुरस्कार मिलेगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बीट प्रणाली की नियमित समीक्षा थाना प्रभारी, सीएसपी/एसडीओपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और स्वयं एसएसपी द्वारा की जाएगी,
जिससे अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

बिलासपुर पुलिस का मानना है कि इस नई पहल से पुलिस की मैदान में मौजूदगी बढ़ेगी,
अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा।

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती">






