Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइकिल मिली तो सपनों को लगे पंख… अब हर बेटी तय करेगी सफलता की नई राह

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा के तीन विद्यालयों में सरस्वती साइकिल वितरण, छात्राओं के चेहरों पर दिखी खुशी;

शिक्षा और आत्मनिर्भरता को मिली नई रफ्तार

कोटा (बिलासपुर):—
शिक्षा के रास्ते में दूरी अब बाधा नहीं बनेगी। सरकार की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत शुक्रवार को कोटा क्षेत्र के पीएम श्री सेजेस डी.के.पी. विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटा तथा शासकीय हाई स्कूल, अमाली में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक उठा। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब बेटियों को अवसर और संसाधन मिलते हैं, तो वे सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकती हैं।
साइकिल वितरण के दौरान छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह योजना केवल एक साइकिल देने की नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को गति देने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने का अभियान है।

इससे विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति कम होगी और ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा ने कहा कि शिक्षित बेटी ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने परिवार, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष  मोहित जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री  महाराज सिंह नायक, मंडल अध्यक्ष  बजरंग जायसवाल, महामंत्री  सुलेश पांडे, सांसद प्रतिनिधि  दुर्गेश साहू, एल्डरमैन  महेन्द्र कुमार अग्रहरि, श्रीमती गंगिया बाई साहू,

नंदलाल क्षत्री,  मोहन श्रीवास,  बैकुंठनाथ जायसवाल,  अमन कुमार अग्रहरि,  देवकिशन साहू,  सचिन जैन,  चंद्रकांत अग्रवाल,  कमल आहूजा,  मोहन कोरी,  सरोज साहू एवं श्रीमती अंजली वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
आज फोकस में

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाज, नशेड़ी और फरार वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाज, नशेड़ी और फरार वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

जब बेटी के कदमों को मिलते हैं पहिए, तब शिक्षा की राहें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं।
आज फोकस में

जब बेटी के कदमों को मिलते हैं पहिए, तब शिक्षा की राहें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
आज फोकस में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

जयदीप पटेल बने हाई स्कूल के शालानायक
आज फोकस में

जयदीप पटेल बने हाई स्कूल के शालानायक

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp