Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाज, नशेड़ी और फरार वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर :—जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अड्डेबाजी, नशाखोरी, मारपीट और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 8 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की, जबकि 3 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर कुल 11 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने थाना क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी और शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, नशाखोरी करने वाले और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp