
तखतपुर:-;;;लोकतंत्र का प्रथम परिचय छात्र,विद्यालयीन छात्रसंघ की गतिविधियों से ही सीखते हैं, जहां सहभागिता,सहयोग,अनुशासन एवं सहिष्णुता जैसे गुणों द्वारा विद्यालयीन समस्याओं का समाधान लोकतांत्रिक विधि से करना सीखते हैं – उक्त उद्गार 2026 – 27 हेतु नव निर्वाचित छात्रसंघ को संबोधित करते हुए प्रभारी छात्रसंघ श्रीकान्त मिश्र व्याख्याता ने कही।आज पीएम शासकीय जनकलाल मोतीलाल पाण्डेय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला,सेजेज हिन्दी माध्यम का 2026- 27 हेतु छात्रसंघ (शाला संसद) का निर्वाचन संपन्न हुआ।जिसमें शाला नायक जयदीप पटेल 12 वी ब, उप शाला तुषार कुमार मेहर 11 वी अ,भूगोल सचिव पूजा साहू 11 वी अ, उप भूगोल सचिव जीतेश डहरिया 10 वी,क्रीड़ा सचिव अभिनव बंजारे 12 वी स, उप क्रीड़ा सचिव पोषण धुरी 12 वी स एवं तनवीर खेर नवमी ,विज्ञान सचिव युवराज मानिकपुरी 11वी ब, उप विज्ञान सचिव आदर्श पटेल 11 वी ब,अनुशासन सचिव प्रेक्षा पटेल 10वी ,उप अनुशासन सचिव अरुण धुरी 12 वी स,सांस्कृतिक सचिव शैली लाल 12 वी अ एवं उप सांस्कृतिक सचिव सुनैना पटेल 12 वी ब एवं उद्यान सचिव जागृति यादव 12 वी अ ,उप उद्यान सचिव प्रियांशी साहू नवमी निर्वाचित हुए।इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी,प्रभारी छात्र संघ व्याख्याता श्रीकान्त मिश्र,संजय ठाकुर,विनोद जायसवाल,माधुरी राजपूत,अनिता सिंह,अमित कौशिक, शौर्या दुबे,शेखर एवं चंद्रशेखर ने सभी को बधाई दी।

जयदीप पटेल बने हाई स्कूल के शालानायक">








