Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर;— बिलासगुड़ी स्थित रक्षित केंद्र में शनिवार को पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक (यातायात)  ध्रुव पाण्डेय के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। लगभग 40 वर्षों की उत्कृष्ट, समर्पित एवं निष्कलंक सेवा पूर्ण करने पर पुलिस विभाग ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए शाल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान पूरा माहौल भावुक और आत्मीय बना रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि  ध्रुव पाण्डेय ने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली पुलिस विभाग के युवा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगी स्वभाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद पारिवारिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में श्रीमती अनामिका पाण्डेय एवं उनके दोनों पुत्र भी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने ध्रुव पाण्डेय के साथ बिताए गए लंबे कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

इस अवसर पर डीएसपी लाइन मंजूलता केरकेट्टा, सीएसपी कोतवाली टिकेश्वर प्रसाद यादव, डीएसपी सुदीप सरकार, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, मुख्य लिपिक रफीक खान सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

<span style=40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई">
आज फोकस में

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाज, नशेड़ी और फरार वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाज, नशेड़ी और फरार वारंटी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

जब बेटी के कदमों को मिलते हैं पहिए, तब शिक्षा की राहें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं।
आज फोकस में

जब बेटी के कदमों को मिलते हैं पहिए, तब शिक्षा की राहें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
आज फोकस में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

जयदीप पटेल बने हाई स्कूल के शालानायक
आज फोकस में

जयदीप पटेल बने हाई स्कूल के शालानायक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp