Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नेपाल के काठमांडू में नारायणपुर के युवा पत्रकार अभिषेक बेनर्जी को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026’

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम तथा यातायात मंत्री सुरेश श्रेष्ठ के करकमलों से हुए सम्मानित

नारायणपुर :— छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के युवा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अभिषेक बेनर्जी को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम तथा यातायात मंत्री श्री सुरेश श्रेष्ठ के करकमलों से प्रदान किया गया।

पत्रकारिता के उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान

भारत और नेपाल के बीच पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार एवं जनहित के मुद्दों पर उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए डॉ. बेनर्जी को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह में दोनों देशों के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यटन एवं होटल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया प्रेरक उद्बोधन

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक बेनर्जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक दायित्व है। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों का उल्लेख करते हुए दोनों देशों की मित्रता, सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

नारायणपुर के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल भी रहा शामिल

इस अवसर पर भारत देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार पहुंचे हुए थे नारायणपुर जिले से डॉ बेनर्जी के साथ गए पत्रकार प्रतिनिधिमंडल में सूरज सरकार, मुकेश सिंह एवं अनुज जोशी भी शामिल रहे। सभी ने समारोह में सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व किया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की पत्रकारिता की उपस्थिति दर्ज कराई।

बस्तर की आवाज़ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

डॉ. अभिषेक बेनर्जी लंबे समय से बस्तर संभाग, विशेषकर नारायणपुर एवं अबूझमाड़ क्षेत्र के जनसरोकार, आदिवासी संस्कृति, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

डॉ. अभिषेक बेनर्जी को यह सम्मान मिलने पर नारायणपुर जिले के जनप्रतिनिधि पत्रकार अधिकारी समेत छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

कौन हैं डॉ. अभिषेक बेनर्जी?

डॉ. अभिषेक बेनर्जी नारायणपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं सामाजिक चिंतक हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों के जिला प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभागीय अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। संगठन, पत्रकारिता, साहित्य और उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मानद डॉक्टरेट उपाधि, मीडिया फॉर चिल्ड्रेन अवार्ड (यूनिसेफ), गणेश शंकर विद्यार्थी अलंकरण सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। अब उनके सम्मान में नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम एवं यातायात मंत्री द्वारा प्रदत्त “अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026” भी जुड़ गया है, जिसने उनके पत्रकारिता जीवन में एक नई उपलब्धि जोड़ दी है।

<span style=नेपाल के काठमांडू में नारायणपुर के युवा पत्रकार अभिषेक बेनर्जी को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026’">
आज फोकस में

नेपाल के काठमांडू में नारायणपुर के युवा पत्रकार अभिषेक बेनर्जी को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026’

34 साल की ईमानदार पुलिस सेवा के बाद एएसआई राम सजीवन वर्मा को सम्मानपूर्ण विदाई
आज फोकस में

34 साल की ईमानदार पुलिस सेवा के बाद एएसआई राम सजीवन वर्मा को सम्मानपूर्ण विदाई

संकुल परिवार कन्या सीपत में हुआ सेवानिवृत्त प्रधान पाठक का सम्मान सह अभिनंदन
आज फोकस में

संकुल परिवार कन्या सीपत में हुआ सेवानिवृत्त प्रधान पाठक का सम्मान सह अभिनंदन

विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से मोपका–खैरा–गतौरा–जयरामनगर मार्ग होगा मजबूत
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से मोपका–खैरा–गतौरा–जयरामनगर मार्ग होगा मजबूत

67 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, आज सायं 4 बजे मसानगंज से निकलेगी अंतिम यात्रा; समाज में शोक की लहर
आज फोकस में

67 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, आज सायं 4 बजे मसानगंज से निकलेगी अंतिम यात्रा; समाज में शोक की लहर

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
आज फोकस में

40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद विदा हुए ध्रुव पाण्डेय, बिलासपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp