Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

मस्तूरी…बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी ने थाना मस्तूरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई के कृषि परिवहन व्यवसाय में काम करने वाले आरोपियों को हिसाब-किताब में बेईमानी के आरोप में काम से हटा दिया गया था। इसके बाद 9 जुलाई 2026 की रात आरोपियों ने कथित तौर पर शराब के नशे में पहुंचकर जातिगत गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एक महिला से संबंधित अश्लील वीडियो दिखाया और उसे मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल कर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए प्रताड़ित किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान थाना मस्तूरी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर अजय चौधरी, नरेश पटेल और पिताम्बर सिंह को हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने के बाद तीनों को 12 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
मस्तूरी पुलिस ने तीनों आरोपियों को 13 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना आगे भी जारी है।

शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं, ग्रंथपालों एवं क्रीड़ाधिकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
आज फोकस में

शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं, ग्रंथपालों एवं क्रीड़ाधिकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

मझवानी में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों को साइबर अपराध से किया जागरूक
आज फोकस में

मझवानी में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों को साइबर अपराध से किया जागरूक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
आज फोकस में

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

सीआरपीएफ बिलासपुर ने निकाली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
आज फोकस में

सीआरपीएफ बिलासपुर ने निकाली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की जुनून,108 फीट का विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र
आज फोकस में

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की जुनून,108 फीट का विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

किराएदार रखने से पहले सत्यापन जरूरी, रतनपुर पुलिस ने शहरवासियों से की अपील
आज फोकस में

किराएदार रखने से पहले सत्यापन जरूरी, रतनपुर पुलिस ने शहरवासियों से की अपील

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp