Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की जुनून,108 फीट का विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– भारतीय जनता युवा मोर्चा, सीपत मंडल द्वारा आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ नवाडीह पेट्रोल पंप से हुआ

, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड, सीपत पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में 108 फीट का विशाल तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा।

बड़ी संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नागरिकों एवं

सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भारत माता के जयकारों एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इसी क्रम में शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीपत के महाविद्यालय परिवार द्वारा भी तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महाविद्यालय परिसर में तिरंगे पर पुष्प वर्षा कर राष्ट्रध्वज का सम्मान किया गया।

छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। वहीं सीपत बालक संकुल समन्वयक श्रीकांत श्रीवास एवं कन्या संकुल समन्वयक प्रमोद पाण्डेय द्वारा भी तिरंगा यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष दिलेंद्र कौशिल , भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजवर्धन कौशिक , श्रीमती नागेश्वरी साहू , मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा , मंडल महामंत्री, सतीश चंद्र पाटनवार एवं हरिकेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष ढोलाराम केवट एवं मदनलाल पाटनवार ,

जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सोनवानी, श्रीमती नंदनी साहू , नारायण साहू , सुरेश पटेल , सीपत उपसरपंच प्रतिनिधि शशिकांत साहू , सुशील साहू , प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव , जयशंकर साहू , उमेश पाटनवार , युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव तंबोली , महामंत्री मिथलेश श्रीवास ,

उपाध्यक्ष  ओम प्रकाश साहू , ओम पाटनवार एवं शुभम यादव , युवराज सिंह , कार्यालय मंत्री सोनू निर्मलकर , सह-कार्यालय मंत्री दुर्गेश खुसरो , पवन पटेल , आयुष पाटनवार , परमेश्वर रजक , प्रिंस कोहराम , हिमांशु बंजारे , विशाल तंबोली सहित अनेक भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं, ग्रंथपालों एवं क्रीड़ाधिकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
आज फोकस में

शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं, ग्रंथपालों एवं क्रीड़ाधिकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

मझवानी में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों को साइबर अपराध से किया जागरूक
आज फोकस में

मझवानी में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों को साइबर अपराध से किया जागरूक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
आज फोकस में

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

सीआरपीएफ बिलासपुर ने निकाली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
आज फोकस में

सीआरपीएफ बिलासपुर ने निकाली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

<span style=तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की जुनून,108 फीट का विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र">
आज फोकस में

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की जुनून,108 फीट का विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

किराएदार रखने से पहले सत्यापन जरूरी, रतनपुर पुलिस ने शहरवासियों से की अपील
आज फोकस में

किराएदार रखने से पहले सत्यापन जरूरी, रतनपुर पुलिस ने शहरवासियों से की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp