Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयुष विभाग ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। गौरव पथ रिंग नंबर-2 से निकली इस रैली में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर  संजय अग्रवाल के निर्देश पर आयुष विभाग द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली का नेतृत्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव ने किया। इस दौरान आयुष विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरे उत्साह एवं देशभक्ति के जज्बे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए।
रैली के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों के जरिए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया गया। रैली मार्ग पर मौजूद नागरिकों को भी अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गौरव और गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित करना है।

शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं, ग्रंथपालों एवं क्रीड़ाधिकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
आज फोकस में

शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं, ग्रंथपालों एवं क्रीड़ाधिकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

मझवानी में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों को साइबर अपराध से किया जागरूक
आज फोकस में

मझवानी में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों को साइबर अपराध से किया जागरूक

<span style=हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली">
आज फोकस में

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

सीआरपीएफ बिलासपुर ने निकाली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
आज फोकस में

सीआरपीएफ बिलासपुर ने निकाली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की जुनून,108 फीट का विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र
आज फोकस में

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की जुनून,108 फीट का विशाल तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

किराएदार रखने से पहले सत्यापन जरूरी, रतनपुर पुलिस ने शहरवासियों से की अपील
आज फोकस में

किराएदार रखने से पहले सत्यापन जरूरी, रतनपुर पुलिस ने शहरवासियों से की अपील

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp