
राजिम थाना क्षेत्र के थाना पारा निवासी एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की उम्र करीब 25-26 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, युवक का शव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के सामने एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।








