Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में खौफ का पर्याय बना आदतन बदमाश निलेश चाकू लहराते गिरफ्तार, तोरवा पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

​बिलासपुर:— तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने की नीयत से सरेराह धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से देवरीखुर्द इलाके के निवासियों ने राहत की सांस ली है।
​मंगलवार को गश्त और अड्डाबाजी चेकिंग के दौरान तोरवा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर देवरीखुर्द के पास एक सिरफिरा युवक हाथ में चमचमाता चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। खबर मिलते ही तोरवा पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

​गिरफ्तार आरोपी:

​नाम: निलेश उर्फ छोटू गंगोत्री (उम्र 24 वर्ष)
​निवासी: अटल आवास, देवरीखुर्द, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
​पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। आरोपी के खिलाफ थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 473/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
​तोरवा पुलिस का स्पष्ट कहना है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी, अवैध हथियार रखने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले बदमाशों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन
आज फोकस में

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू
आज फोकस में

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां
आज फोकस में

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp