Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को नई गति देने की तैयारी

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में 2 सितंबर को होगी समीक्षा बैठक

जगदलपुर :— छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित करने जा रहा है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में यह संभाग स्तरीय संयुक्त बैठक 2 सितंबर को सुबह 11 बजे बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और पोटा केबिन के अधीक्षकों की प्रत्यक्ष उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

इस समीक्षा बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु नक्सल उन्मूलन के बाद सुरक्षा और सामान्य हो रहे हालातों के बीच बंद पड़े या नवीन स्कूलों को पुनः खोले जाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करना है। इसके साथ ही आवासीय व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, शिकायत पेटी, महिला चैकीदार एवं महिला होमगार्ड की तैनाती जैसे प्रयासों की गहन समीक्षा की जाएगी। बैठक में इन विद्यालयों में ड्रॉप-आउट दर को कम करने, छात्राओं के स्वास्थ्य, खेल गतिविधियों और भवन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा होगी। वहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों एवं पोटा केबिन में विद्यार्थियों हेतु भोजन व आवास की व्यवस्था, रिक्त पदों की स्थिति और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार से जुड़े उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सीपत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रघुनंदन पटेल ने संभाला पदभार, महाविद्यालय परिवार ने किया आत्मीय स्वागत
आज फोकस में

सीपत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रघुनंदन पटेल ने संभाला पदभार, महाविद्यालय परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

जनता गर्मी में बेहाल, कर्मचारी नींद में मशगूल: फ्यूज कॉल सेंटर का वायरल वीडियो खोल रहा पोल
आज फोकस में

जनता गर्मी में बेहाल, कर्मचारी नींद में मशगूल: फ्यूज कॉल सेंटर का वायरल वीडियो खोल रहा पोल

शाला प्रबंधन समिति और प्राचार्य आमने-सामने, पोड़ स्कूल की शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार
आज फोकस में

शाला प्रबंधन समिति और प्राचार्य आमने-सामने, पोड़ स्कूल की शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार

पोड़ स्कूल के प्राचार्य की तानाशाही, शाला प्रबंधन समिति पहुंचे कलेक्टर ऑफिस
आज फोकस में

पोड़ स्कूल के प्राचार्य की तानाशाही, शाला प्रबंधन समिति पहुंचे कलेक्टर ऑफिस

दूरदराज स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान
आज फोकस में

दूरदराज स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान

भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या
आज फोकस में

भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp