Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनियालूर में पॉक्सो, बाल विवाह और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यशाला

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

जगदलपुर :— ग्राम पंचायत धनियालूर में पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह एवं साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएसजेवीएस सचिव डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा फील्ड ऑफिसर डॉ. नारायण दास पंथ के नेतृत्व में पुलिस विभाग एवं बीएसजेवीएस चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम की संयुक्त टीम ने कार्यशाला आयोजित की।कार्यशाला में डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ने पॉक्सो अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और संरक्षण के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बाल विवाह के सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि बच्चों का कम उम्र में विवाह उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने बाल विवाह रोकने के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।महिला थाना प्रभारी अंजनी केरकेट्टा ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने मोबाइल एवं इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक नहीं करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की। उन्होंने यातायात नियमों, सकारात्मक पालन-पोषण तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए गुड टच और बैड टच की जानकारी भी दी।कार्यशाला में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बीएसजेवीएस कोषाध्यक्ष बी. नागेश, देविका कश्यप, सियाराम नेताम, उपसरपंच, पंचगण, विद्यालय के शिक्षकगण तथा चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम के सामुदायिक प्रेरक एवं फील्ड समन्वयक उपस्थित रहे।कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, बाल सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

सीपत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रघुनंदन पटेल ने संभाला पदभार, महाविद्यालय परिवार ने किया आत्मीय स्वागत
आज फोकस में

सीपत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रघुनंदन पटेल ने संभाला पदभार, महाविद्यालय परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

जनता गर्मी में बेहाल, कर्मचारी नींद में मशगूल: फ्यूज कॉल सेंटर का वायरल वीडियो खोल रहा पोल
आज फोकस में

जनता गर्मी में बेहाल, कर्मचारी नींद में मशगूल: फ्यूज कॉल सेंटर का वायरल वीडियो खोल रहा पोल

शाला प्रबंधन समिति और प्राचार्य आमने-सामने, पोड़ स्कूल की शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार
आज फोकस में

शाला प्रबंधन समिति और प्राचार्य आमने-सामने, पोड़ स्कूल की शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार

पोड़ स्कूल के प्राचार्य की तानाशाही, शाला प्रबंधन समिति पहुंचे कलेक्टर ऑफिस
आज फोकस में

पोड़ स्कूल के प्राचार्य की तानाशाही, शाला प्रबंधन समिति पहुंचे कलेक्टर ऑफिस

दूरदराज स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान
आज फोकस में

दूरदराज स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान

भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या
आज फोकस में

भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp