Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पांच दिवसीय उत्सव, 4 से 8 सितंबर तक होंगे विविध आयोजन

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर… भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर रतनपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री राधा माधव धाम मंदिर रतनपुर एवं संस्कार भारती रतनपुर के आयोजन में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पांच दिवसीय उत्सव आयोजित किया जा रहा है। 4 सितंबर से शुरू होने वाले इस उत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता से होगी उत्सव की शुरुआत

पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 4 सितंबर, शुक्रवार को श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के साथ होगी। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राधा रानी भजन ग्रुप बिलासपुर द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। वहीं रात 9 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक श्रीकृष्ण जन्म उत्सव, महाआरती और महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा।

चित्रकला-रंगोली प्रतियोगिता के साथ शिक्षक सम्मान समारोह

5 सितंबर, शनिवार को कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम 4 से 6 बजे तक महिला मंडल रतनपुर द्वारा भजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम 6 से 8 बजे तक शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

बच्चों के लिए युगल नृत्य प्रतियोगिता, भक्ति गीतों से सजेगी शाम

6 सितंबर को 4 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए श्री राधा-कृष्ण युगल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति से सराबोर नजर आएगा।

कराओके भजन और जिला स्तरीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

7 सितंबर, सोमवार को शाम 4 से 6 बजे तक कराओके भजन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 से 8 बजे तक जिला स्तरीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मनोरंजन और साहित्य से जोड़ेंगे।

8 सितंबर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा पांच दिवसीय उत्सव का समापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पांच दिवसीय उत्सव का समापन 8 सितंबर, मंगलवार को होगा। शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। श्री राधा माधव धाम मंदिर रतनपुर एवं संस्कार भारती रतनपुर द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय उत्सव में धर्म, भक्ति, कला और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां
आज फोकस में

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन
आज फोकस में

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई
आज फोकस में

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा
आज फोकस में

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp