Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस की शराब कोचिए पर कार्रवाई, महिला के घर से 32 पाव देशी शराब जब्त

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

परसदा में पुलिस की दबिश, 5.760 लीटर शराब बरामद; आरोपी महिला न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

रतनपुर…अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ रतनपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने ग्राम परसदा (लखराम) में एक महिला के घर दबिश देकर 32 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 5.760 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 2,560 रुपये है।

सूचना के बाद पुलिस ने घर में दी दबिश

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम परसदा की एक महिला अपने घर से अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश प्राप्त कर पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।

32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद

पुलिस टीम ने ग्राम परसदा स्थित महिला के घर में शराब रेड की कार्रवाई की। तलाशी के दौरान गौरी देवदत्त पति सुनील कुमार देवदत्त, उम्र 36 वर्ष, निवासी परसदा (लखराम), थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई।पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

न्यायिक रिमांड पर भेजी गई आरोपी महिला

कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी गौरी देवदत्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर रतनपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभा पटेल, प्रधान आरक्षक कौशल खुटे तथा आरक्षक धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे और देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन
आज फोकस में

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू
आज फोकस में

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां
आज फोकस में

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp