Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घोघरा में विकास की सौगात: सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- ग्राम पंचायत गनियारी के आश्रित ग्राम घोघरा में ग्रामीणों को बड़ी विकास सौगात मिली। यहां नवनिर्मित सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति नंदनी ओमकार साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हरीश साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजुलता साहू उपस्थित रहीं। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार गांव, गरीब और जरूरतमंदों के हित में लगातार काम कर रही है। हमारी सरकार में सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। वहीं माताओं-बहनों के सम्मान को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि कांग्रेस के लोग आज घर-घर जाकर बिजली बिल को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार जनता को राहत देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाने और अपने घरों में सोलर पैनल लगाने की अपील की। विधायक ने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाकर परिवार बिजली के खर्च में बड़ी राहत पा सकते हैं और भविष्य में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सभापति नंदनी ओमकार साहू ने कहा कि घोघरा में सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करता है। विकास कार्यों से गांव में आवागमन के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र की जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी। भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजुलता साहू ने ग्रामीणों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सरोज भीखम लोहिले,उप सरपंच महेश साहू,ओमकार साहू,दीना साहू,भूषण साहू,किशोर निर्मलकर,परमेश्वर गन्धर्व,मिथलेश ध्रुव,आशाराम ,पूर्व जनपद सदस्य भुपेश्वरी साहू,पुष्पी साहू,पंच आनंदराम साहू,उदय यादव,बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

आज का मौसम 5 सितंबर:  23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
आज फोकस में

आज का मौसम 5 सितंबर:  23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

सीपत में गूंजे ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारे, राधा-कृष्ण की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
आज फोकस में

सीपत में गूंजे ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारे, राधा-कृष्ण की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

रतनपुर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत
आज फोकस में

रतनपुर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू

<span style=घोघरा में विकास की सौगात: सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण">
आज फोकस में

घोघरा में विकास की सौगात: सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण

शिक्षक दंपति की पहल से फुलवारी पारा गाँव को मिली पुस्तकालय की सौगात
आज फोकस में

शिक्षक दंपति की पहल से फुलवारी पारा गाँव को मिली पुस्तकालय की सौगात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp