Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत में गूंजे ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारे, राधा-कृष्ण की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :— श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज सीपत द्वारा गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनोरम झांकियों से सजी शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा में समाज के पुरुष, युवा और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा की शुरुआत काली मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समाज के लोग बाजे-गाजे की धुन पर नाचते-झूमते हुए भगवान श्रीकृष्ण और राधा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान जय यादव-जय माधव के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा शोभायात्रा मटेरियल गेट, नवाडीह चौक होते हुए प्रेस क्लब भवन पहुंची। शोभायात्रा में बग्घी पर सवार राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर समाज के लोगों का उत्साह बढ़ाया। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगंतुकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। रास्ते में लगी मटकियों को भी समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक फोड़ा। शोभायात्रा के दौरान यादव समाज की एकजुटता, उत्साह और सामाजिक समरसता देखने को मिली। इसमें सर्व यादव समाज के अलावा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रेस क्लब भवन पहुंचने के बाद समाज की ओर से सभी सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम और प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। समाज के लोगों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

आज का मौसम 5 सितंबर:  23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
आज फोकस में

आज का मौसम 5 सितंबर:  23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

<span style=सीपत में गूंजे ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारे, राधा-कृष्ण की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा">
आज फोकस में

सीपत में गूंजे ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारे, राधा-कृष्ण की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

रतनपुर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत
आज फोकस में

रतनपुर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू

घोघरा में विकास की सौगात: सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण
आज फोकस में

घोघरा में विकास की सौगात: सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण

शिक्षक दंपति की पहल से फुलवारी पारा गाँव को मिली पुस्तकालय की सौगात
आज फोकस में

शिक्षक दंपति की पहल से फुलवारी पारा गाँव को मिली पुस्तकालय की सौगात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp