Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….नगर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आठाबिसा तालाब के पास बिजली का एलटी तार टूटकर सीसी रोड पर गिर गया। इसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से ईश्वर अनंत उर्फ राजू (48), पिता जग्गू अनंत की मौके पर ही मौत हो गई।

मंदिर से साइकिल पर लौट रहे थे राजू

बताया जा रहा है कि ईश्वर अनंत उर्फ राजू प्रतिदिन की तरह मंदिर से साइकिल पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर गिरे बिजली के तार के संपर्क में उनकी साइकिल आ गई।तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वे करंट की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

कुछ दिन पहले भी इसी जगह हुआ था हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भेड़ीमुड़ा क्षेत्र के एक युवक की कुछ दिन पहले इसी स्थान पर बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी। अब दोबारा इसी क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली के खंभों और तारों के रखरखाव को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समय पर मेंटेनेंस नहीं कराया गया।लोगों ने हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय स्तर पर जेई राजेंद्र जगत की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है।

लगातार हादसों के बाद मेंटेनेंस की मांग

लगातार हो रहे बिजली हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र के बिजली तारों और खंभों का तत्काल निरीक्षण एवं मेंटेनेंस कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि समय रहते बिजली व्यवस्था की जांच और खराब तारों को बदला गया होता तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता था।

आज का मौसम 5 सितंबर:  23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
आज फोकस में

आज का मौसम 5 सितंबर:  23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

सीपत में गूंजे ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारे, राधा-कृष्ण की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
आज फोकस में

सीपत में गूंजे ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारे, राधा-कृष्ण की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

<span style=रतनपुर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत">
आज फोकस में

रतनपुर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रोहित साहू

घोघरा में विकास की सौगात: सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण
आज फोकस में

घोघरा में विकास की सौगात: सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण

शिक्षक दंपति की पहल से फुलवारी पारा गाँव को मिली पुस्तकालय की सौगात
आज फोकस में

शिक्षक दंपति की पहल से फुलवारी पारा गाँव को मिली पुस्तकालय की सौगात

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp