
बिलासपुर/तखतपुर:— तखतपुर थाना क्षेत्र में घर से टुल्लू पंप चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 8 हजार रुपये कीमत का टुल्लू पंप भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चुलघट रोड तखतपुर स्थित उसके घर से अज्ञात व्यक्ति टुल्लू पंप चोरी कर ले गया है। शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध की पहचान बीरू देवार, पिता दिलबहार, निवासी कॉलेजपारा तखतपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को तलब कर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया टुल्लू पंप कीमत करीब 8,000 रुपये बरामद कर जब्त किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, सउनि रमेश ओरके तथा वरिष्ठ आरक्षक राजकुमार श्याम, हरिश यादव, नरेश निराला और संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।








