
*गरियाबंद*:- गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर मे एक अनोखा मामला सामने आया है नगर मे 1966 मे निर्माण किये गये शेडनुमा जर्जर भवन मे 100 सीटर शासकीय आदिवासी बालक आश्रम का संचालन किया जा रहा है और इस आश्रम के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से आलीशान इमारत का निर्माण देहारगुड़ा मे किया गया है बावजूद विभागीय अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते नये भवन मे ताला लगा हुआ है बारिश के इन दिनो मे बच्चे वर्षो पुराने जर्जर भवन मे निवास कर पढ़ाई करने विवश हो रहे है , यह मामला अखबार और सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शासन स्तर पर हड़कंप देखी गई वही मामले की जानकारी लगते ही बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो बार के पूर्व भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी एवं जनपद अध्यक्ष मैनपुर श्रीमति मोहना नेताम, जनपद सदस्य कुमारी पटेल तथा क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियो ने मैनपुर नगर स्थित संचालित हो रहे आदिवासी बालक आश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम भवन की जर्जर स्थिति का जायजा लिया आश्रम मे पढ़ाई करने वाले बच्चो से चर्चा किया बच्चो ने बताया पुराने जर्जर भवन मे जगह की कमी के साथ ही बारिश के दिनो मे पानी कमरे के भीतर झरने की तरह बहता है और सामने नाली का टैंक खुला होने के कारण बदबू से परेशान है।
आश्रम अधीक्षक केशव ध्रुव से भी पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी एवं जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम ने पूरे मामले की जानकारी उन्होने बताया नया भवन मे शिप्ट करने से काफी सुविधा मिलेगी और बच्चो को पर्याप्त जगह मिलेगा। निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने तत्काल आदिवासी विकास सहायक आयुक्त गरियाबंद लोकेश्वर पटेल को फोन लगाकर तीन दिनो के भीतर नया भवन मे आश्रम संचालित करने का निर्देश दिया है।
पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम ने हरिभूमि को चर्चा मे बताया जब डेढ़ करोड़ रूपये के अधिक की लागत से नया भवन का निर्माण इस आश्रम के लिए किया गया है तो तत्काल इसे नया भवन मे संचालित किया जाना चाहिए आज विभाग के अधिकारी सेे फोन मे बात कर उन्हे बच्चो की समस्याओ को देखते हुए तीन दिनो के भीतर नया भवन मे आदिवासी बालक आश्रम को संचालित करने का निर्देश दिया है।
*प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास एवं प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का भी निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश*
इसी परिसर मे संचालित हो रहे दो अन्य प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास एवं प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी एवं जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम ने निरीक्षण कर व्यवस्था मे सुधार करने का निर्देश दिया यहां प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास मे रसोई कक्ष का धुंआ बच्चो के कमरो के भीतर भर रहा है जिससे बच्चो का रहना दुष्वार हो गया है शौचालय और मूत्रालय की हालत बेहद खराब है साथ ही एक शौचालय निर्माण कार्य डेढ़ साल से अधुरा है जिस पर जमकर नराजगी जताई।
नया भवन में संचालित किया जाएगा आश्रम को – सहायक आयुक्त
आदिवासी विकास सहायक आयुक्त गरियाबंद लोकेश्वर पटेल ने हरिभूमि को बताया जल्द ही नया भवन मे आदिवासी बालक आश्रम को संचालित किया जायेगा नया भवन की साफ सफाई का निर्देश दिया गया है।

बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व MLA डमरूधर पुजारी आश्रम का निरीक्षण कर 03 दिनो के भीतर नये भवन मे शिप्ट करने कहा">







