Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

न्योता भोज के साथ बच्चों को मिले स्कूल बैग, जन्मोत्सव बना सेवा उत्सव

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट


तिलकडीह स्कूल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत हुआ आयोजन

रतनपुर :—प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला जमुनाही तिलकडीह में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को “न्योता भोज सह बैग वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रतनपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं वंदना हार्डवेयर के संचालक ऋतुराज गुप्ता एवं उनकी पत्नी अंकिता गुप्ता ने अपने सुपुत्र मारुति गुप्ता के प्रथम जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर बच्चों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन का आयोजन किया गया तथा विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। जन्मदिन के इस आयोजन को परिवार ने सामाजिक सरोकार और शिक्षा सेवा से जोड़कर बच्चों के बीच मनाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों ने स्थानीय संस्कृति एवं मातृभाषा पर आधारित सुआ गीत, भोजली गीत, ददरिया और राउत नाचा सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा महिला समूहों के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।

*समुदाय को विद्यालय से जोड़ने की अभिनव पहल

विद्यालय के नवाचारी शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम द्वारा लंबे समय से सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा विद्यालय और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सामुदायिक सहभागिता संबंधी उद्देश्यों को धरातल पर उतारना, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें पौष्टिक भोजन एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना है।

शिक्षक द्वारा समुदाय के बीच पहुंचकर व्यापारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं को विद्यालय से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जाता है। इसी का परिणाम है कि विद्यालय को समय-समय पर समुदाय की ओर से शैक्षणिक सामग्री, बच्चों के लिए आवश्यक वस्तुएं तथा विभिन्न गतिविधियों में सहयोग प्राप्त होता रहता है।

*‘न्योता भोज’ से बढ़ रही सामुदायिक भागीदारी*

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ‘न्योता भोज’ की अवधारणा शुरू की गई है। इसके माध्यम से समुदाय के लोग अपने विशेष अवसरों—जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य पारिवारिक समारोहों—को विद्यालय के बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्हें अतिरिक्त खाद्य सामग्री अथवा पूर्ण भोजन उपलब्ध करा सकते हैं।

इस पहल से बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन मिलने के साथ-साथ विद्यालय और समुदाय के बीच आत्मीय संबंध भी मजबूत होते हैं। तिलकडीह स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम इसी भावना का सुंदर उदाहरण बना, जहां एक परिवार ने अपने बच्चे के जन्मोत्सव को विद्यालय के बच्चों के साथ साझा कर उसे सामाजिक सेवा और शिक्षा के उत्सव में बदल दिया।

ग्रामीण अंचल में सीमित संसाधनों के बावजूद नवाचार, सामुदायिक सहभागिता और बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए यह विद्यालय क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

रतनपुर पुलिस का त्वरित एक्शन: घर में घुसकर 33 हजार रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस का त्वरित एक्शन: घर में घुसकर 33 हजार रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया

ग्रामीणों का दर्द समझा PWD इंजीनियर सतीश जायसी ने, गड्ढों में डलवाई गिट्टी
आज फोकस में

ग्रामीणों का दर्द समझा PWD इंजीनियर सतीश जायसी ने, गड्ढों में डलवाई गिट्टी

जिसके दम पर खेत लहलहाए, आज उसी बैल के आगे झुक गया अन्नदाता का सिर जनपद सदस्य सचिन नेहा साहू ने कहा
आज फोकस में

जिसके दम पर खेत लहलहाए, आज उसी बैल के आगे झुक गया अन्नदाता का सिर जनपद सदस्य सचिन नेहा साहू ने कहा

वर्दी में दिखा बड़े भाई का फर्ज: नाबालिग के लिए ढाल बने चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक
आज फोकस में

वर्दी में दिखा बड़े भाई का फर्ज: नाबालिग के लिए ढाल बने चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक

<span style=न्योता भोज के साथ बच्चों को मिले स्कूल बैग, जन्मोत्सव बना सेवा उत्सव">
आज फोकस में

न्योता भोज के साथ बच्चों को मिले स्कूल बैग, जन्मोत्सव बना सेवा उत्सव

*न्योता भोज के साथ बच्चों को मिले स्कूल बैग, जन्मोत्सव बना सेवा उत्सव*
आज फोकस में

*न्योता भोज के साथ बच्चों को मिले स्कूल बैग, जन्मोत्सव बना सेवा उत्सव*

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp