Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तीज मिलन में दिखा विधायक इंद्रकुमार साहू का बढ़ता प्रभाव, बोले- सशक्त महिलाएं ही मजबूत समाज की पहचान

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- नवापारा नगर के कलाम कोठी में नवापारा भाजपा मंडल द्वारा बुधवार को आयोजित तीज मिलन समारोह में अभनपुर विधानसभा के यशस्वी विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। विधायक के पहुंचते ही कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विधायक इंद्र कुमार साहू ने महिलाओं के साथ तीज मिलन समारोह में सहभागिता कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीज केवल पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और परंपरा की पहचान है।उन्होंने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा। भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों से जनहित एवं विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विधायक श्रीसाहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा, प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जनपद अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र
आज फोकस में

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी  पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत
आज फोकस में

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच
आज फोकस में

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम
आज फोकस में

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित
आज फोकस में

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp