Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

बज्र गणेश उत्सव समिति ने गणेश उत्सव की तैयारियां की पूरी, 12वें वर्ष में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन

 

रतनपुर…नगर में गणेश उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। बज्र गणेश उत्सव समिति रतनपुर द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव को विशेष और भव्य स्वरूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। समिति की ओर से नगरवासियों सहित आसपास के श्रद्धालुओं को आयोजन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।इस वर्ष गणेश उत्सव का मुख्य आकर्षण 11 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा होगी, जिसे शिव परिवार के स्वरूप में सजाया जाएगा। इस भव्य स्वरूप में देवों के देव महादेव, जगत जननी माता पार्वती, विघ्नहर्ता श्री गणेश जी, श्री कार्तिकेय जी महाराज और उनकी बहन माता अशोक सुंदरी के स्वरूप विराजमान होंगे।

भव्य पंडाल में होंगे दर्शन

समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुंदर, आकर्षक और भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल और शिव परिवार का स्वरूप गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की भी तैयारी की जा रही है।

12वें वर्ष में खास होगा आयोजन

बज्र गणेश उत्सव समिति द्वारा लगातार गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष समिति अपने गणेश उत्सव के 12वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जिसके चलते इस बार आयोजन को और भी भव्य बनाने की तैयारी है।

14 सितंबर को होगी स्थापना

गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना 14 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे की जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 9 बजे और शाम 7:30 बजे आरती होगी। वहीं 25 सितंबर को शाम 7 बजे हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा।

गणेश उत्सव का विसर्जन 28 सितंबर 2026, मंगलवार को शाम 5 बजे किया जाएगा।

स्थान: मेन रोड, पुराना बस स्टैंड, रतनपुर
आयोजन के दौरान शुभम धूमाल दुर्गा (बॉलीवुड स्टार) की विशेष प्रस्तुति, अन्य आकर्षक झांकियां, भव्य आतिशबाजी सहित विभिन्न कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

समिति ने किया आमंत्रित

बज्र गणेश उत्सव समिति रतनपुर ने नगरवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से गणेश उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति ने कहा कि सभी श्रद्धालु इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और उत्सव की शोभा बढ़ाएं।

<span style=रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र">
आज फोकस में

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी  पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत
आज फोकस में

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच
आज फोकस में

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम
आज फोकस में

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित
आज फोकस में

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp