Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

11 से 12 सितंबर तक बिलासपुर में होगा आयोजन, 20 से 25 महाविद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा

रतनपुर….बिलासपुर सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, बिलासपुर की महिला कबड्डी टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 12 सितंबर तक शासकीय बिलासा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर की मेजबानी में इंडोर हॉल में किया जाएगा।महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के बिलासपुर सेक्टर से संबंधित लगभग 20 से 25 महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी।एलसीआईटी कॉलेज की महिला कबड्डी टीम का चयन ट्रायल के बाद किया गया। खिलाड़ियों को करीब एक सप्ताह तक अभ्यास कराया गया, जिसके बाद प्रतियोगिता के लिए अंतिम टीम घोषित की गई।टीम में राधिका यादव (कप्तान), हर्षिता साहू, खुशी केवट, रोशनी मरावी, प्रिन्सी जैन, मेघा, सिमरन, तमन्ना लोधी और राधिका ध्रुव सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसे लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है और टीम ने बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी पूरी कर ली है।खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, सेक्रेटरी उपकार राय, एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला, एलसीआईटी स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. रितेश जैन, एलसीआईटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता, इंजीनियरिंग विभाग की उप प्राचार्य डॉ. शुभी श्रीवास्तव तथा एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस के उप प्राचार्य अभिनव पाल सहित महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र
आज फोकस में

रतनपुर में 11 फीट के शिव परिवार स्वरूप में विराजेंगे भगवान गणेश, भव्य पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी  पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत
आज फोकस में

आबकारी विभाग के आरक्षक चौधरी पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच
आज फोकस में

रतनपुर में शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों की दक्षता से लेकर मध्यान्ह भोजन तक की जांच

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम
आज फोकस में

पोला पर्व से बच्चों ने सीखा मिट्टी का हुनर, लोककला और शिक्षा का हुआ अनूठा संगम

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प — भाजपा मंडल रतनपुर में मासिक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित

<span style=सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित">
आज फोकस में

सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम घोषित

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp