
रतनपुर…कोटा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान” के तहत कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनुहारपारा, ग्राम बिल्लीबंद में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने धनुहारपारा में रेड कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिनेश लहरें पिता भानसिंह लहरें, उम्र 36 वर्ष, निवासी धनुहारपारा ग्राम बिल्लीबंद, थाना कोटा के कब्जे से 10-10 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक बाल्टियों में भरी कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 768/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्र.उप निरीक्षक भूपेश देहाती, प्र.उप निरीक्षक टीका राम निषाद, प्र.उप निरीक्षक अर्चना साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, सुनील पटेल, ज्वाला सिंह और जलेश्वर साहू की विशेष भूमिका रही।









