Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेमरिया में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

लगातार प्रयासों को मिली सफलता : जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल और जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण राजेश कश्यप ने जताया आभार

“किसानों की सुविधा की ओर एक और कदम—सेमरिया में अब धान की खरीदी होगी अपने गांव के करीब”

सेमरिया क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लगातार प्रयासों और किसानों की सुविधा को लेकर उठाई जा रही मांग के बाद सेमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने को सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के उपार्जन केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति को क्षेत्र के किसानों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस मांग को लेकर भाजपा बिलासपुर जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) राजेश कश्यप रामेश्वर सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष बेलगहना लगातार प्रयासरत थे। दोनों नेताओं ने किसानों की समस्या को शासन स्तर तक पहुंचाते हुए सेमरिया में धान खरीदी केंद्र की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा और लगातार सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।
लगातार किए गए प्रयासों के बाद आखिरकार सिमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि नया केंद्र शुरू होने से धान बेचने के दौरान होने वाली दूरी, परिवहन खर्च और समय की बचत होगी। खासकर छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए यह सुविधा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।
केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति मिलने पर जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप रामेश्वर सिंह राजपूत ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों की सुविधा और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। सेमरिया में उपार्जन केंद्र की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

किसानों में खुशी, बोले—अब गांव के करीब होगी धान खरीदी

सेमरिया में धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति से क्षेत्र के किसानों में उत्साह है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर किसानों ने सरकार एवं इसके लिए प्रयास करने वाले जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के प्रति आभार जताया।
खास बात यह है कि किसानों की समस्या को केवल मुद्दा बनाने के बजाय उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए गए और अब उसका परिणाम सिमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति के रूप में सामने आया है।

“मेहनत रंग लाई, किसानों की मांग हुई पूरी—सेमरिया में खुलेगा धान खरीदी केंद्र।”
“किसान के खेत से खरीदी केंद्र तक आसान होगी राह, सेमरिया को मिली नई सौगात।”

आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र
आज फोकस में

आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र

गनियारी के शिव मंदिर में चोरी से आक्रोश! शिवलिंग से नाग-डमरू गायब, कोटा पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
आज फोकस में

गनियारी के शिव मंदिर में चोरी से आक्रोश! शिवलिंग से नाग-डमरू गायब, कोटा पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

<span style=सेमरिया में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी">
आज फोकस में

सेमरिया में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया
आज फोकस में

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp