Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

बिलासपुर :— भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), कोनी, बिलासपुर में गुरुवार को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट के कुलपति नरेश तिवारी एवं डॉ. अनीता की गरिमामयी उपस्थिति में प्रशिक्षार्थियों के लिए ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर विशेष प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों के कौशल विकास के साथ उनके व्यक्तित्व, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना तथा उन्हें जीवन में योग, ध्यान और आत्मचिंतन के महत्व से परिचित कराना था।

आरसेटी के निदेशक राजेंद्र कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कुलपति प नरेश तिवारी ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति की वास्तविक सफलता केवल रोजगार एवं आर्थिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ विचार, अच्छे संस्कार, मानवीय संवेदनाएं और संतुलित व्यक्तित्व ही जीवन को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने योग एवं ध्यान के माध्यम से मन की एकाग्रता, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. अनीता ने भी मानव मूल्यों एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि की महत्ता समझाते हुए प्रशिक्षार्थियों को इन मूल्यों को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशक  राजेंद्र कुमार साहू ने अतिथियों के प्रति भावविभोर एवं आत्मीय धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आरसेटी का उद्देश्य केवल प्रशिक्षार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी, संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना भी है। उन्होंने महर्षि यूनिवर्सिटी के अतिथियों द्वारा दिए गए प्रेरणादायी मार्गदर्शन को प्रशिक्षार्थियों के लिए अमूल्य बताया। कार्यक्रम का समापन आभार एवं सकारात्मक जीवन के संकल्प के साथ हुआ।

<span style=आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र">
आज फोकस में

आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र

गनियारी के शिव मंदिर में चोरी से आक्रोश! शिवलिंग से नाग-डमरू गायब, कोटा पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
आज फोकस में

गनियारी के शिव मंदिर में चोरी से आक्रोश! शिवलिंग से नाग-डमरू गायब, कोटा पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सेमरिया में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
आज फोकस में

सेमरिया में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया
आज फोकस में

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp