Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर के मोपका इलाके में सार्वजनिक जगह पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामला बिलासपुर के मोपका चौकी क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स, मोपका के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है और आसपास मौजूद लोगों तथा आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी, उम्र 36 वर्ष, निवासी पचरीघाट, बिलासपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया। मामले में अपराध क्रमांक 1314/2026 दर्ज कर धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र
आज फोकस में

आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र

गनियारी के शिव मंदिर में चोरी से आक्रोश! शिवलिंग से नाग-डमरू गायब, कोटा पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
आज फोकस में

गनियारी के शिव मंदिर में चोरी से आक्रोश! शिवलिंग से नाग-डमरू गायब, कोटा पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सेमरिया में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
आज फोकस में

सेमरिया में खुलेगा नवीन धान उपार्जन केंद्र, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार.मस्तूरी में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया
आज फोकस में

11 साल से झाड़ू हाथ में, स्वच्छ पेण्ड्रा का सपना आंखों में ,,, स्वच्छता सिर्फ सफाई नहीं, शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी है : हर्ष छाबरिया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp