Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेत का अवैध परिवहन करते बेलतरा नायब तहसीलदार ने पकड़े चार ट्रैक्टर

रतनपुर— बिल्हा ब्लॉक के ग्राम अकलतरी के खारंग नदी में मंगलवार सुबह बेलतरा नायब तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने टीम बनाकर रेत चोरों पर हमला बोल दिया जिससे रेत चोरों में हड़कंप मच गया।रेत चोर ट्रेक्टर से रेत खाली कर इधर उधर भागने लगे फिर भी टीम ने 4 ट्रैक्टरों को पकड़ने में सफलता पाई है जिसे रतनपुर थाना को सुपुर्द कर दी गयी है ।

आपको बता दे कि क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेलतरा नायब तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला और राहुल साहू ने अपने टीम सहित खारंग नदी से रेत का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई ग्राम अक्लतरी के खारंग नदी से उत्खनन कर परिवहन करते समय ग्राम अक़्लतरी में कई गयी है वही जप्त ट्रैक्टरों को थाना रतनपुर के हवाले सुपुर्द कर दी गयी है ।

बेलतरा नायब तहसीलदार ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर ग्राम अकलतरी स्थित खारंग नदी में निरीक्षण उपरांत ट्रैक्टर ड्राइवर से दस्तावेज की मांग करने पर वैध दस्तावेज नही दिखाने पर सभी 4 ट्रेक्टर को जप्त कर रेत का अवैध परिवहन का मामला दर्ज किया गया है वही इन ट्रैक्टरों को रतनपुर पुलिस थाना के हवाले कर दी गयी है ।

जप्त ट्रेक्टर——-(1)cg10BR6984 मालिक ——मोनू अग्रवाल रतनपुर (2)cg10BR8562 मालिक — सूरज कैवर्त जाली(3)cg11AE1260 मालिक —- मनोज यादव रतनपुर(4)cg10BH3598 मालिक—राकेश साहू रतनपुर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp