Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एलसीआईटी कॉलेज में 16 सितंबर से सेक्टर स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

25 महाविद्यालयों की टीमें दिखाएंगी दमखम
दो दिवसीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी करेंगे बिलासपुर सेक्टर का प्रतिनिधित्व

रतनपुर….बिलासपुर एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बिलासपुर की मेजबानी में 16 एवं 17 सितंबर को सेक्टर स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर हॉल कोर्टयार्ड में किया जाएगा, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के बिलासपुर सेक्टर से संबंधित महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी।
महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के तहत इस दो दिवसीय आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में बिलासपुर सेक्टर के 25 महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी और खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एलसीआईटी प्रबंधन एवं महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, सेक्रेटरी उपकार राय, एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला, एलसीआईटी स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. रितेश जैन, एलसीआईटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता, इंजीनियरिंग विभाग की उप प्राचार्य डॉ. शुभी श्रीवास्तव तथा एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस के उप प्राचार्य अभिनव पाल सहित अन्य अधिकारी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp