ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:— थाना चकरभाठा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अशांति फैलाने, अड्डेबाजी एवं नशाखोरी जैसी गतिविधियों में संलिप्त 9 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा मारपीट, अड्डेबाजी और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
इनके विरुद्ध की गई कार्रवाई:
जीत वर्मा, पिता राजेन्द्र वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 1, बोदरी चकरभाठा।
पप्पू उर्फ गुलशन पाण्डेय, पिता राजू पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, विकास नगर चकरभाठा।
समीर दास मानिकपुरी, पिता रामदास मानिकपुरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 1, बोदरी चकरभाठा।
प्रियांशु वर्मा, पिता सतीश वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 2, शासकीय स्कूल के पास, बोदरी चकरभाठा।
हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा, पिता हेमन्त वर्मा, उम्र 18 वर्ष 7 माह, निवासी वार्ड नंबर 2, बोदरी चकरभाठा।
आयुष्मान वर्मा, पिता विनोद वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 2, बोदरी चकरभाठा।
रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा, पिता राम अंजोर मेरसा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सेवांर, थाना चकरभाठा।
करन सोनवानी, पिता कन्हैया सोनवानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेंवार, थाना चकरभाठा।
शत्रुहन निषाद, पिता मैया राम निषाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी रामनगर हिरीं माइन्स, थाना चकरभाठा।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस की अपील
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112 या थाना चकरभाठा को सूचना दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई">








