
बिलासपुर :—छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गौरी शंकर श्रीवास का न्यायधानी बिलासपुर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर सर्व सेन समाज के संभागीय प्रभारी अमित श्रीवास के निर्देशानुसार, सर्व सेन समाज बिलासपुर के जिला अध्यक्ष आनंद श्रीवास के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका फूल-माला, बुके एवं गमछा भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान समाज को नई दिशा देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के सेलून व्यवसाय से जुड़े भाइयों के उत्थान एवं कल्याण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में केश शिल्पी समाज के हित में आगामी दिनों में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
अभिनंदन कार्यक्रम में चित्रकांत श्रीवास, पूर्व उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड; मोहन श्रीवास, पार्षद मोपका; रत्नाकर मोनू श्रीवास, पश्चिम मंडल अध्यक्ष भाजपा; अश्वनी श्रीवास, प्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत तखतपुर सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संरक्षकगण महेश श्रीवास, नारायण श्रीवास, भृगु श्रीवास, राजेश श्रीवास, सुरेन्द्र सेन, नेतराम श्रीवास, बबलू श्रीवास, हिरालाल सेन सहित उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास, गोपाल श्रीवास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन श्रीवास, सचिव भोला श्रीवास (उमाशंकर), देवेंद्र श्रीवास, सहसचिव मणिशंकर सेन, ओमकार श्रीवास, कोषाध्यक्ष आकाश श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष मणिशंकर श्रीवास, महासचिव दुर्गेश श्रीवास, राधेश्याम श्रीवास, संगठन सचिव घनश्याम श्रीवास, सुनील श्रीवास, कमल श्रीवास, राजकिशोर श्रीवास (गोलू), बबला श्रीवास उपस्थित रहे।
इसके साथ ही युवा प्रकोष्ठ से निलेशकांत श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, नितिन श्रीवास, मीडिया प्रभारी आनंद श्रीवास, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शानू श्रीवास तथा जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने गौरी शंकर श्रीवास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात">







