Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा पखवाड़ा में गूंजा स्वच्छता का संदेश, बच्चों और स्वच्छता दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

गांधी चौक से अटल परिसर तक निकली रैली, स्वच्छ एवं सुंदर धरमजयगढ़ के लिए नागरिकों से सहभागिता की अपील

धरमजयगढ़:— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत धरमजयगढ़ नगर में नगर पंचायत एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में ज्योति विद्या मंदिर के स्कूली बच्चों के साथ नगर पंचायत की स्वच्छता दीदियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

स्वच्छता रैली की शुरुआत गांधी चौक से हुई। यहां से रैली बस स्टैंड होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकली और अटल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में स्कूली बच्चे और स्वच्छता दीदियां हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान लोगों से अपने घर, दुकान एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई।

रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ नगर केवल शासन-प्रशासन के प्रयासों से नहीं बन सकता, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे का उचित निपटान करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

रैली में स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने स्वच्छता के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया और साफ-सुथरे वातावरण के फायदे बताए। वहीं नगर पंचायत की स्वच्छता दीदियों ने भी लोगों से नियमित रूप से अपने घर और आसपास के क्षेत्र की सफाई रखने तथा नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा भाव के रूप में मनाने के क्रम में 17 सितंबर को नगरवासियों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया था। इसके बाद सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता रैली आयोजित कर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

स्वच्छता रैली के माध्यम से नगर पंचायत एवं शिक्षा विभाग ने नागरिकों को यह संदेश दिया कि स्वच्छ और सुंदर धरमजयगढ़ किसी एक विभाग या अभियान की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे नगर की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और धरमजयगढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया गया।

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब
आज फोकस में

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
आज फोकस में

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान
आज फोकस में

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”
आज फोकस में

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp