Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक रोहित साहू ने सक्षम आवासीय विद्यालय में बच्चों के साथ किया नेवता भोज

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय, सिंधौरी (राजिम) में नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू,जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव,जनपद सदस्य आशीष शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने सहभागिता की और विद्यालय के बच्चों के साथ सामूहिक भोज किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के श्रवण बाधित बच्चों ने अपने शिक्षकों के इशारों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि विशेष बच्चों के बीच समय बिताना और उनके साथ भोजन करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मीयता और सेवा का अवसर है। इन बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास है।

समाज को इनके प्रति संवेदनशील होकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग देना चाहिए।वही जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू ने कहा कि सक्षम आवासीय विद्यालय द्वारा विशेष बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण एवं संस्कार देकर आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। बच्चों की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाती हैं।
तथा संस्था प्रमुख रामगुलाल सिन्हा ने बताया कि सक्षम आवासीय विद्यालय में विशेष बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, प्रशिक्षण एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनकी प्रतिभाओं की सराहना की। कार्यक्रम ने सेवा, संवेदना और समरसता का संदेश दिया।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा स्वस्थ शिशु और सुपोषित समाज का संकल्प
आज फोकस में

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा स्वस्थ शिशु और सुपोषित समाज का संकल्प

कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था दिग्विजय
आज फोकस में

कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था दिग्विजय

लुतरा शरीफ में 68वें सालाना उर्स-ए-पाक का परचम कुशाई के साथ आगाज

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ यात्रियों से किया आत्मीय संवाद,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जाना यात्रा का अनुभव, सेवा कार्यों और अभियान के उद्देश्यों पर हुई चर्चा
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ यात्रियों से किया आत्मीय संवाद,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जाना यात्रा का अनुभव, सेवा कार्यों और अभियान के उद्देश्यों पर हुई चर्चा

विधायक रोहित साहू की मौजूदगी में राजिम में रक्तदान शिविर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया रक्तदान
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू की मौजूदगी में राजिम में रक्तदान शिविर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया रक्तदान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp