Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मां महामाया के दरबार पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने मां महामाया का किया दर्शन-पूजन

रतनपुर:—छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष एवं बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने मंगलवार को धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगीता सिन्हा के रतनपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

पूर्व विधायक रश्मि सिंह और पूजा खनूजा भी रहीं साथ

संगीता सिन्हा के साथ तखतपुर की पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि सिंह एवं बाल आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती पूजा खनूजा भी रतनपुर पहुंचीं। मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका भी स्वागत किया।

विधायक अटल श्रीवास्तव और पूर्व विधायक शैलेश पांडे भी रहे मौजूद

इस अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे भी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

दर्शन-पूजन के बाद संगीता सिन्हा ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यों को लेकर चर्चा भी हुई।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, पीसीसी सदस्य नीरज जायसवाल, जिला महामंत्री शीतल जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रियाज खोकर, शिवा पांडे, यासीन खान, विमल सोनी, ताहिर अली, अजय दुबे, पार्षद श्रीमती अर्चना सोनी, शोभा दुबे, सुनील अग्रवाल, रामफल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग  ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार
आज फोकस में

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क
आज फोकस में

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क

बनियाधस जलप्रपात से करीपगार तक हुई दौड़, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
आज फोकस में

बनियाधस जलप्रपात से करीपगार तक हुई दौड़, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

कोटा पुलिस की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर शराब जब्त
आज फोकस में

कोटा पुलिस की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर शराब जब्त

भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद
आज फोकस में

भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद

<span style=मां महामाया के दरबार पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत">
आज फोकस में

मां महामाया के दरबार पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp