Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बनियाधस जलप्रपात से करीपगार तक हुई दौड़, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में “रन फॉर हॉर्नबिल” 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। हॉर्नबिल संरक्षण और स्थानीय समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में करीब 250 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
दौड़ की शुरुआत बनियाधस जलप्रपात से हुई और प्रतिभागियों ने लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर करीपगार जलप्रपात पहुंचकर दौड़ पूरी की। यह पूरा क्षेत्र मालाबार पाइड हॉर्नबिल के महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास के रूप में जाना जाता है।
कार्यक्रम में गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा, USTR के क्षेत्र संचालक गुरुनाथन एन., वन विभाग के विशेष सचिव धम्मशील गणवीर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, रिजर्व की आठों रेंज से पहुंचे वनकर्मी और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मालाबार पाइड हॉर्नबिल के पारिस्थितिक महत्व से अवगत कराना और संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाना रहा। अधिकारियों ने बताया कि हॉर्नबिल वन पारिस्थितिकी तंत्र में बीजों के प्रसार और प्राकृतिक वन पुनर्जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दौड़ के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। Veteran Category में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पहला, USTR क्षेत्र संचालक गुरुनाथन एन. ने दूसरा और रेंजर तौरेंगा केजूराम कोरचे ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में वनरक्षक परमेश्वरी, ललिता, रिंकी जोशी और ओंढ गांव की टीकेश्वरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
USTR में हॉर्नबिल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “Hornbill Restaurants” और “Hornbill Safari” जैसी पहल भी संचालित की जा रही हैं। इन पहलों का उद्देश्य हॉर्नबिल के लिए प्राकृतिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय समुदाय और युवाओं को संरक्षण गतिविधियों से जोड़ना है।
“रन फॉर हॉर्नबिल” के जरिए प्रतिभागियों ने “प्रकृति के लिए दौड़ें, हॉर्नबिल बचाएं” का संदेश दिया। आयोजन को वन्यजीव संरक्षण और जनभागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग  ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार
आज फोकस में

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क
आज फोकस में

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क

<span style=बनियाधस जलप्रपात से करीपगार तक हुई दौड़, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल">
आज फोकस में

बनियाधस जलप्रपात से करीपगार तक हुई दौड़, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

कोटा पुलिस की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर शराब जब्त
आज फोकस में

कोटा पुलिस की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर शराब जब्त

भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद
आज फोकस में

भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद

मां महामाया के दरबार पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
आज फोकस में

मां महामाया के दरबार पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp