
तखतपुर जनपद के ग्राम पंचायत परसदा भरनी में हर वर्ष आयोजित होने वाले काली उत्सव 2026 को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष भी उत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खास आकर्षण राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता होगी, जिसमें अलग-अलग स्थानों से जसगीत की टीमें एवं कलाकार शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।काली उत्सव के दौरान झांकी प्रतियोगिता, जसगीत प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिताओं को भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है
झांकी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुल पांच पुरस्कार रखे गए हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये, द्वितीय 11,001 रुपये, तृतीय 7,001 रुपये, चतुर्थ 5,001 रुपये और पंचम पुरस्कार 3,001 रुपये रखा गया है।
जसगीत प्रतियोगिता में भी आकर्षक पुरस्कार
राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता में भी कलाकारों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 11,001 रुपये, द्वितीय 7,001 रुपये, तृतीय 5,001 रुपये, चतुर्थ 3,001 रुपये और पंचम पुरस्कार 1,001 रुपये निर्धारित किया गया है। पंचम पुरस्कार गोपी वस्त्रकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
रंगोली प्रतियोगिता में सात पुरस्कार
रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए सात पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 5,101 रुपये रवि यादव, बंटी कौशिक और मोनू जोगी द्वारा प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 3,101 रुपये रखा गया है।
तृतीय पुरस्कार 2,101 रुपये उत्तम वैष्णव, प्रधानाचार्य शिशु मंदिर परसदा द्वारा प्रदान किया जाएगा। चतुर्थ पुरस्कार 1,501 रुपये प्रिंस लोनिया, लक्ष्मी लोनिया एवं सूरज लोनिया द्वारा दिया जाएगा।
वहीं पंचम पुरस्कार 1,001 रुपये संजय साहू एवं राकेश निर्मलकर द्वारा प्रदान किया जाएगा, साथ ही ट्रॉफी राम यादव द्वारा दी जाएगी। षष्ठम पुरस्कार 701 रुपये शेखर निर्मलकर तथा सप्तम पुरस्कार 501 रुपये एवं ट्रॉफी ध्रुव लोनिया एवं राम यादव द्वारा प्रदान की जाएगी।
धार्मिक आस्था के साथ प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
काली उत्सव का आयोजन केवल धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा आयोजन नहीं है, बल्कि यह स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों और प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने का मंच भी उपलब्ध कराता है। विशेष रूप से राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की लोक एवं धार्मिक संगीत परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। वहीं झांकी और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं एवं बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रोत्साहन मिलेगा
आयोजन को लेकर समिति जुटी तैयारियों में
काली उत्सव 2026 के सफल आयोजन की जिम्मेदारी के लिए आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। आयोजन से जुड़े राकेश वस्त्रकार, अजय साहू, भोला वस्त्रकार, विकास यादव, सुनील यादव उपसरपंच, भरत लोनिया, संतोष लोनिया, अनिल यादव, राकेश निर्मलकर और कृष्ण कुमार लोहार सहित अन्य सहयोगियों द्वारा आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।
आयोजकों का उद्देश्य काली उत्सव के माध्यम से धार्मिक परंपरा, लोक संस्कृति और प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना है। प्रतियोगिताओं में आकर्षक पुरस्कार होने के कारण इस वर्ष आयोजन को लेकर प्रतिभागियों और क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

परसदा भरनी में काली उत्सव 2026 की तैयारियां तेज, झांकी-जसगीत-रंगोली प्रतियोगिता में मिलेंगे हजारों के पुरस्कार">








